{"_id":"6a087a51c024436ed201ec35","slug":"people-in-jankichatti-and-kharsali-are-outraged-over-rising-drug-abuse-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119935-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जानकीचट्टी व खरसाली में बढ़ते नशे से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जानकीचट्टी व खरसाली में बढ़ते नशे से लोग नाराज
Sat, 16 May 2026 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 16 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी और खरसाली क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि धाम यात्रा के दौरान जगह-जगह नशेड़ियों के झुंड खुलेआम दिखाई दे रहा है।
क्षेत्र के अरविंद रावत ने कहा कि यमुनोत्री जैसे आस्था के केंद्र में इस प्रकार की गतिविधियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इसका गलत संदेश श्रद्धालुओं और युवाओं पर पड़ेगा। वहीं समाजसेवी संदीप राणा ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नशे से जुड़े लोगों को पकड़ने के बाद केवल चालान कर छोड़ दिया जाता है जिससे ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने प्रशासन से नियमित चेकिंग अभियान चलाने और धाम क्षेत्र की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने की मांग की है। एसडीएम बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीओ बड़कोट को विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। संवाद