फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020: Only 21 Priests will be open Gangotri-Yamunotri Kapat, pilgrims Not Allowed

चारधाम यात्रा 2020: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की पूजा में 21 तीर्थ पुरोहित ही होंगे शामिल

Thu, 23 Apr 2020 10:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Only 21 Priests will be open Gangotri-Yamunotri Kapat, pilgrims Not Allowed
गंगोत्री धाम/यमुनोत्री धाम - फोटो : फाइल फोटो

इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में केवल 21-21 तीर्थ पुरोहित ही शामिल हो सकेंगे। डोली यात्रा के लिए भी यही प्रावधान किया गया है। डोली यात्रा के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करना होगा। इन दोनों धामों के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर आने वाली 26 अप्रैल को खुलेंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार चार धाम यात्रा के चलने की संभावना न के बराबर है। लेकिन तीर्थ पुरोहित धामों के कपाटोद्घाटन की परंपरा के निर्वहन की तैयारी में जुटे हैं। मां गंगा की डोली यात्रा शनिवार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल और सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद डोली यात्रा रविवार सुबह 10 बजे गंगोत्री पहुंचेगी।

विज्ञापन

खरसाली से 26 को जाएगी मां यमुना की डोली

मां यमुना की डोली 26 अप्रैल को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए विदा होगी। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल और सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंचने के बाद यहां स्नान एवं पूजा-अर्चना कर तय मुहूर्त पर 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

तीर्थ पुरोहितों के अलावा किसी को अनुमति नहीं
डीएम डॉ. आशीष चौहान और पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि चार धाम यात्रा अभी प्रतिबंधित है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में डोली यात्रा और कपाटोद्घाटन के दौरान भी शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराया जाएगा। परंपराओं के निर्वहन के लिए सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहितों को छोड़ कर अन्य किसी को भी धामों में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

तीर्थ पुरोहितों का होगा मेडिकल परीक्षण
डीएम डॉ. आशीष चौहान के अनुसार कपाटोद्घाटन में शामिल होने वाले तीर्थ पुरोहितों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही मौके पर सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था भी की गई है। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed