फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Not even funding, pension and scholarship.

पैसा होने पर भी नहीं बांटी पेंशन और छात्रवृत्ति

Thu, 23 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 23 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने पेंशन और छात्रवृत्ति के मद में धनराशि का आवंटन होने के बावजूद पात्र लोगों को यह धनराशि नहीं बांटी है। शुक्रवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इसका खुलासा होने पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने कड़ी नाराजगी प्रकट कर कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले पात्र लोगों को पेंशन और छात्रवृत्ति नहीं दी गई तो आगे की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को यहां यहां जिला सभागार में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित योजनाओं और 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति को लेकर सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन टीम बनाकर विभागों के कार्यों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागीय अधिकारी अपने विभागीय कार्यों को गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिन अधिकारियों का लक्ष्य के सापेक्ष काम और बजट पूरा नहीं होगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी ददनपाल, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम भटवाड़ी नितिका खंडेलवाल, डीएफओ संदीप कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed