{"_id":"691315e423093ad81304996b","slug":"new-selfie-point-in-barkot-attracting-people-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-115946-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बड़कोट में नए सेल्फी प्वाइंट कर रहे लोगों को आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बड़कोट में नए सेल्फी प्वाइंट कर रहे लोगों को आकर्षित
Tue, 11 Nov 2025 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 11 Nov 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। नगर क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए आई लव रवांई घाटी, आई लव माय स्कूल जैसे सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किए गए हैं। अब अन्य सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए पालिका की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इससे सड़क, खेल मैदान का निर्माण किया गया और रजत जयंती पार्क निर्माण का शिलान्यास भी किया गया है।
नगर पालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों को जोड़ने के लिए करीब ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया और बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम का निर्माण भी किया गया है। वहीं, तिलाड़ी रोड के पास करीब 84 लाख की लागत से रजत जयंती पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र की अनुपयोगी भूमि का उपयोग करते हुए पार्क में घंटाघर, कैफेटेरिया, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रन पार्क जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार कर रही है।
पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल का कहना है कि उनका उद्देश्य यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगर पालिका बड़कोट को एक माडल टाउन सीटी के रूप में विकसित करने का है इसके लिए उन्होंने जनसहयोग की अपेक्षा की है। संवाद