फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Neri village, which gave up land for the sake of development, is deprived of amenities.

Uttarkashi News: विकास के नाम पर जमीन देने वाला नेरी गांव सुविधाओं से वंचित

Wed, 01 Jul 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 01 Jul 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Neri village, which gave up land for the sake of development, is deprived of amenities.
चिन्यालीसौड़। विकासखंड के नेरी गांव की पहचान और अधिकारों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने धरासू पावर हाउस का नाम नेरी रखने के साथ ही उससे मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश थपलियाल ने बताया कि धरासू परियोजना के निर्माण के लिए नेरी गांव के ग्रामीणों ने लगभग 800 नाली भूमि दी थी। राजस्व अभिलेखों में आज भी यह भूमि नेरी ग्राम पंचायत के नाम दर्ज है लेकिन परियोजना का नाम धरासू पावर हाउस रख दिया गया। उनका कहना है कि इससे नेरी गांव का ऐतिहासिक और भौगोलिक अस्तित्व धीरे-धीरे धूमिल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पावर हाउस ही नहीं बल्कि नेरी गांव की सीमा के भीतर संचालित पॉलिटेक्निक संस्थान, आईटीआई, गैस गोदाम और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में भी गांव के नाम का कहीं उल्लेख नहीं है। संवाद
विज्ञापन

इससे ग्रामीण स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि उनके त्याग और योगदान को जानबूझकर भुलाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास परियोजनाओं के लिए भूमि देने के बावजूद नेरी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि जिस गांव ने क्षेत्रीय विकास की नींव रखने के लिए अपनी जमीन दी। उसी गांव को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो ग्रामीणों के सहयोग से उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में जनहित याचिका दायर कर न्यायिक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed