{"_id":"59246b914f1c1bb83e535d78","slug":"natewad-power-house-for-many-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैटवाड़ पावर हाउस के लिए काटे कई पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैटवाड़ पावर हाउस के लिए काटे कई पेड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी
Updated Tue, 23 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी ब्लॉक में सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से निर्माणाधीन एक परियोजना में पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति से अधिक पेड़ों के काटे जाने का मामला सामने आया है। इस पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोष व्यक्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मोरी ब्लाक के सांद्रा रेंज के कक्ष संख्या 3 व 4 में हजारों चीड़ के पेड़ों का दोहन किया गया है। सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से निर्माणाधीन नेटवाड़ मोरी 60 मेगावाट की परियोजना का यहां पावर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। पावर हाउस की मिट्टी के लिए नैटवाड़ के पास डंपिंग जोन बनाया गया है। पावर हाउस से डंपिंग जोन तक निगम की ओर से साढ़े चार किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
मोटर मार्ग निर्माण के लिए केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने 1760 पेड़ों के काटने की स्वीकृति निगम को दी है, लेकिन यहां निर्माणाधीन पावर हाउस के ऊपर हजारों पेड़ काटे गए हैं। मोटर मार्ग के लिए भी पेड़ों का कटान किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजपाल रावत ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सतलुज जल विद्युत निगम व वन विभाग की मिली भगत से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
माटू जन संगठन के विमल भाई ने कहा कि स्वीकृति से अर्थिक पेड़ों का काटा जाना पर्यावरण मंत्रालय के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने मामले की जांच कर वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सतलुज जल विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारी कमलेश भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृत पेड़ ही काटे गए हैं। पेड़ों के छपान व कटान का कार्य वन विभाग व वन निगम कर रहा है। डीएफओ आकाश कुमार वर्मा ने बताया कि अगर ऐसा है, तो दोबारा पेड़ों की संख्या का सत्यापन किया जाएगा ।