फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   nano car wins carpenter's wife

कारपेंटर की पत्नी ने जीती नैनो कार

Wed, 04 Nov 2015 10:25 PM IST
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी Updated Wed, 04 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेला लकी ड्रा के इनामों की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार नैनो कार कारपेंटर का काम करने वाले मिसरौली बेतिया बिहारी के अर्जुन की पत्नी ऊषा देवी के नाम निकला।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। समापन पर लकी ड्रा कूपनों की लाटरी निकाली गई। सिल्ला गांव निवासी विजय रावत के पुत्र दिव्यांशू के नाम बाइक तथा नेताला की अनीता और काशी विश्वनाथ मंदिर ने फ्रिज जीता। लकी ड्रा में बाड़ाहाट के नवीन कुड़ियाल ने वाशिंग मशीन और ज्ञानसू के मुकेश ने गीजर जीता। समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल, अध्यक्ष मुरारी पोखरियाल, कैप्टन लक्ष्मण सिंह नेगी आदि ने बताया कि लकी ड्रा में करीब सात हजार लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 248 लोगों के इनाम निकले। बुधवार को लकी ड्रा विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला, कुलदीप बिष्ट, विमला नौटियाल ओबेराय मोटर्स के जीएम विजय टंडन, सोबेंद्र भंडारी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं सोचा था इतना बड़ा इनाम
उत्तरकाशी। नैनो कार जीतने वाला कारपेंटर अर्जुन बहुत खुश है। चार साल पहले बिहार से उत्तरकाशी आकर कारपेंटर करने वाले अर्जुन ने कहा कि उसने कभी इतना बड़ा इनाम जीतने की नहीं सोची थी। उसने एक दिन पहले ही अपनी मजदूरी के चार सौ रुपये में से सौ रुपये खर्च कर लकी ड्रा के दो कूपन अपनी पत्नी के नाम से खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed