फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nagar Panchayat Naugaon will soon get its own building

नगर पंचायत नौगांव को जल्द मिलेगा अपना भवन

Sat, 23 Apr 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Naugaon will soon get its own building
वर्ष 2018 में अस्तित्व में आई नगर पंचायत नौगांव को कार्यालय के लिए अपना भवन मिलेगा। नगर पंचायत का कार्यालय अभी ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम्य विकास विभाग के दो कमरों में चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ब्लॉक मुख्यालय के समीप एक करोड़ की लागत से अपना भवन बना रही है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। भवन के सभी साइड डेवलपमेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब बिल्डिंग वर्क शुरू होना है। नगर पंचायत प्रशासन की मानें तो छह माह में भवन बन कर तैयार हो जाएगा, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों के बैठने के लिए अलग कक्ष के साथ टॉयलेट बाथरूम की व्यवस्था होगी। यमुनोत्री धाम के प्रथम पड़ाव पर स्थित नौगांव नगर पंचायत का गठन वर्ष 2018 में मुराड़ी, मुंगरा, नौगांव और धारी ग्राम पंचायत को मिलाकर किया गया था। चार ग्राम पंचायतों से मिल कर बनी नगर पंचायत में करीब आठ से दस हजार की आबादी निवास कर रही है। नगर पंचायत नौगांव के अध्यक्ष शशिमोहन राणा का कहना है कि कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। संभवत: छह माह के अंदर नगर पंचायत को अपना भवन मिल जाएगा, जो कि नगर पंचायत की बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed