फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nagal village will be connected by road soon

जल्द सड़क से जुड़ जाएगा नगल गांव

Thu, 16 Dec 2021 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Nagal village will be connected by road soon
डुंडा विकासखंड में नगल गांव के ग्रामीण सड़क सुविधा के लिए गांव नहीं छोड़ेंगे। गांव अब सड़क सुविधा से जुड़ने जा रहा है। इसी माह सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

डुंडा विकास खंड के नगण गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। ग्रामीण गांव तक सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से गांव धीरे-धीरे खाली हो रहा है। कभी गांव में 100 से अधिक परिवार रहते थे, जो अब घटकर मात्र 20 से 22 रह गए हैं। अधिकांश परिवार अन्यत्र सड़क के नजदीक बस गए हैं। ग्रामीण राममूर्ति सिलवाल ने बताया कि गांव में हर भारी सामान खच्चरों के माध्यम से लाना पड़ता है, जिससे यहां मकान बनाना काफी खर्चीला होता है। लोग गांव में मकान बनाए के बजाय अन्यत्र सड़क के नजदीक बस रहे हैं। लेकिन अब गांव के लिए सड़क स्वीकृत हो गई है, जिसका 21 दिसंबर को शिलान्यास होना है। राममूर्ति ने कहा कि नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण गांव में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। लोनिवि के ईई प्रवीण कुश ने बताया कि गांव के लिए तीन किमी सड़क स्वीकृत हुई है, जिसका 21 दिसंबर को शिलान्यास होना है। करीब 62 लाख की लागत से सड़क निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed