फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Movement between Harshil and Gangotri has become risky

हर्षिल से गंगोत्री के बीच आवाजाही बनी है जोखिम भरी

Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Movement between Harshil and Gangotri has become risky
बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद दो दिन से मौसम खुला होने पर अब जनपद में जनजीवन सामान्य होने लगा है। कुछेक गांवों को छोड़ सभी जगह विद्युत, पेयजल सुचारु कर ली हैं। वहीं अधिकांश सड़कें खोल दी हैं। हालांकि हर्षिल से गंगोत्री के बीच सड़क पर बर्फ और पाला जमा होने से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को चटक धूप के साथ जिले का मौसम खुशगवार हो गया। पर्यटक हिमाच्छादित स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं। बीआरओ के जवानों ने भैरोंघाटी से गंगोत्री के बीच हाईवे पर जमा बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर लिया। हालांकि हर्षिल से गंगोत्री के बीच सड़क पर बर्फ और पाले की परत बिछी होने के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत जिले की सभी सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया गया है। भटवाड़ी प्रखंड के पिलंग, जौड़ाव एवं गंगोत्री तथा मोरी के लिवाड़ी, फिताड़ी, राला, कासला एवं तालुका को छोड़ जिले के शेष गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। नौगांव प्रखंड के पिंडकी, मदेश, खरसाली एवं कुठार तथा मोरी के लिवाड़ी, ओसला, गंगाड़ एवं पवाणी गांव को छोड़ शेष गांवों में पेयजल व्यवस्था भी सुचारु कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed