फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mother Ganga's palanquin departs from Mukhba village for Gangotri Dham; the portals will open today.

Uttarkashi News: मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए मां गंगा की डोली रवाना, आज खुलेंगे कपाट

Sat, 18 Apr 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 18 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Mother Ganga's palanquin departs from Mukhba village for Gangotri Dham; the portals will open today.
गंगा के शीकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली। संवा
ग्रामीणों ने मां गंगा को कल्यो देने के साथ ही फाफरे का भोग लगाकर किया विदा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा के आगाज के लिए मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली में शनिवार दोपहर को अभिजीत मुहूर्त गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। आज अक्षय तृतीया के दिन मां गंगा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मुखबा गांव के ग्रामीणों ने मां गंगा को कल्यो देने के साथ ही फाफरे का भोेग लगाकर नम आंखों के साथ छह माह के प्रवास के लिए भावुकता के साथ विदा किया। इस विशेष अवसर के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों और देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु मुखबा पहुंचे।

गंगा जी की भोगूर्ति विग्रह डोली में शनिवार दोपहर 12.15 बजे पर अभिजीत मुहूर्त में आर्मी बैंड व ढोल दमाऊं की अगुवाई व मुखबा धराली के समेश्वर देवता की देवडोली के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं के साथ गंगा की डोली मुखबा-जांगला के सात किमी के जोखिमभरे मार्ग से होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भैरो घाटी पहुंची।
विज्ञापन

वहां पर भैरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। धाम में विशेष पूजा-अर्चना के बाद अक्षय तृतीय पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.15 बजे पर श्रद्धालुओं के लिए छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मुखबा गांव के ग्रामीणों के लिए गंगा जी की विदाई का समय भावुकता का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फाफरे का भोग और छह माह का कल्यो अर्से आदि के साथ मां को विदा किया। मुंबई से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि यह उनके सौभाग्य का क्षण है कि वह इस पल के साक्षी बन रहे हैं। पहली बार वह इस आध्यात्मिक अनुभव को कभी नहीं भूलेंगे। इससे पूर्व जंगला में स्थानीय लोगों और कोपांग में आईटीबीपी के जवानों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी।

गंगा के शीकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली। संवा

गंगा के शीकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed