फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Market closed today in support of pilgrimage priests

तीर्थ पुरोहितों के समर्थन में आज बाजार बंद

Tue, 17 Dec 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Market closed today in support of pilgrimage priests
देवस्थानम प्रबंधन विधेयक के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित 11वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे। तीर्थ पुरोहितों की बुधवार को होने वाली महारैली को व्यापार मंडल ने समर्थन देते हुए बाजार बंद का एलान किया। वहीं, महारैली को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि विधेयक वापस होने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। बताया कि बुधवार को होने वाली महारैली में जिले के अलावा बाहर से भी कई लोग मुख्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं समर्थन में व्यापार मंडल ने उत्तरकाशी बाजार पूर्णरूप से बंद रखने का एलान किया है। मंगलवार को भटवाड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग रतूड़ी ने भी तीर्थ पुरोहितों के समर्थन में बुधवार को बाजार बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को महारैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत भी पहुंच रहे हैं। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि भाजपा सरकार देवस्थानम प्रबंधन विधेयक की आड़ में चार धामों का अधिग्रहण करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस तीर्थ पुरोहितों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed