{"_id":"625460cdf4dc1e2f7f5c8be0","slug":"manjiali-selected-for-two-awards-of-panchayat-raj-ministry-utter-kashi-news-drn408821438","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजियाली पंचायतराज मंत्रालय के दो पुरस्कारों के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजियाली पंचायतराज मंत्रालय के दो पुरस्कारों के लिए चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय ने विकास खंड नौगांव की मंजियाली ग्राम पंचायत का दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण तथा ग्राम पंचायत विकास योजना के पुरस्कार के लिए चयन किया है।
पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर ग्राम प्रधान प्रकाश रावत तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकुर जैन को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हर वर्ष विकास कार्यों तथा दस्तावेजों के रख रखाव के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। ग्राम पंचायत मंजियाली में 250 परिवार हैं, जिनकी आबादी करीब 12 सौ है। ग्राम पंचायत ने वर्ष 2021 में पुरस्कारों के लिए ऑन लाइन आवेदन किया था। गांव के सभी संपर्क मार्गों पर रेलिंग व टाइल्स का निर्माण, साफ-सफाई, मनरेगा में 92 प्रतिशत जॉब कार्ड धारकों को रोजगार देना, गांव में शादी करने वाले परिवार को टेंट, बर्तन, लाइट का सामान, कुर्सियां आदि न्यूनतम किराए पर देना व इससे होने वाली आय को सामूहिक कार्यों पर खर्च करना आदि कुछ कार्यों ने ग्राम पंचायत को पहचान दिलाई। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि एक साथ दो पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत मंजियाली ने जनपद का नाम रोशन किया है।