{"_id":"61ab6caa61e68c5f1438daef","slug":"mangseer-bagwal-celebrated-at-ramlila-maidan-utter-kashi-news-drn3978186120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में मनाई मंगसीर बग्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में मनाई मंगसीर बग्वाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में हो रहे मंगसीर बग्वाल आयोजन के दूसरे दिन शहर में वीर माधों सिंह की झांकी निकाली गई। झांकी में स्थानीय निवासी पारंपरिक परिधानों में सजे नजर आए। झांकी से पूर्व कंडार देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तांदी व रांसो नृत्य भी किया गया। देर शाम रामलीला मैदान में भैलो खेलकर बग्वाल मनाई।
अनघा माउंटेन एसोसिएशन की ओर से रामलीला मैदान में मंगशीर की बग्वाल का आयोजन किया गया। शनिवार को एसोसिएशन की ओर से कंडार देवता मंदिर से स्थानीय महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में रासौ तांदी व छोल्या नृत्य किया। इसके बाद माधो सिंह भंडारी व उनकी सेना की सुंदर झांकी शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। विश्वानाथ चौक पर फिर बड़ी संख्या में लोगों ने पारंपरिक नृत्य किया। झांकी कंडार देवता मंदिर, विश्वनाथ चौक होते हुए आयोजन स्थल रामलीला मैदान में पहुंची। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं एवं रणसिंगे की धुन झांकी में आकर्षण का केंद्र रहे। पूरी झांकी के दौरान बाड़ाहाट क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक रासौ नृत्य किया।
शनिवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि मंगसीर की बग्वाल गढ़वाली सेना की तिब्बत पर विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, अनघा माउंटेन एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु शेखर जोशी, संयोजक अजय पुरी, आरएस जमलाल, कृष्णा विजल्वाण, शैलेंद्र नौटियाल, सचिव राघवेंद्र उनियाल, सुरेंद्र उनियाल, मोहन डबराल, उमेश प्रसाद बहुगुणा, प्रज्ञा जोशी, प्रभात रुडोला, रजनी चौहान, सावित्री उनियाल, मीना नौटियाल, सविता भट्ट, गिरवीर परमार, महाजन, प्रताप बिष्ट व व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।