फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Maa Ganga doli will leave Dham from Mukhba village on 25th

25 को मुखबा गांव से धाम रवाना होगी मां गंगा की डोली

Wed, 25 Mar 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Maa Ganga doli will leave Dham from Mukhba village on 25th
आगामी 26 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट। (फाइल फोटो) - फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आगामी 26 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बुधवार को नवरात्र पर श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा विधि विधान के साथ कपाटोद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि 25 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव से मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यात्रा के पहले दिन मां गंगा की डोली भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद अगले दिन 26 को डोली यात्रा पुन: गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां पहुंचने के बाद विशेष पूजा अर्चना के साथ शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जाहिर करते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने 14 तारीख के बाद कपाटोद्घाटन समारोह की रणनीति बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन के बाद भी हालात नहीं सुधरे, तो केवल मंदिर के पुजारी व समिति के सदस्य ही डोली यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि इस संबंध में प्रशासन से चर्चा करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अरुण सेमवाल, दीपक सेमवाल, प्रेम वल्लभ सेमवाल, राजेश सेमवाल, अंबरीश सेमवाल, संजय सेमवाल आदि मौजूद रहे। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 26 अप्रैल को खोले जाने हैं, लेकिन अभी कपाटोद्घाटन का मुहूर्त नहीं निकाला गया है। यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित आशुतोष उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन का शुभ मुहूर्त आगामी 31 मार्च को यमुना जयंती पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed