फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Lower water levels in the normal circumstances in Bhagirathi Gangotri.

भागीरथी का जलस्तर कम होने से गंगोत्री में सामान्य हुए हालात

Sun, 17 Jul 2016 10:21 PM IST
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lower water levels in the normal circumstances in Bhagirathi Gangotri.
गंगोत्री में भागीरथी के उफान में आए मलबे से कुछ इस तरह ऊंचा हुआ नदी तल। - फोटो : Amar Ujala

गंगोत्री गोमुख क्षेत्र में रविवार सुबह बारिश का सिलसिला थमने के साथ गंगा भागीरथी का जल स्तर सामान्य हो गया। नदी के उफान से गंगोत्री धाम में स्नान घाट आदि निर्माण क्षतिग्रस्त हो गए। गंगा पुरोहित सभा के रिकार्ड रूम में पानी घुसने से भी काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


अब बाढ़ का खतरा टलने से तीर्थ पुरोहितों और गंगोत्री वासियों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन नदी का पानी उतरने के बाद भी यहां भारी मलबा जमा होने से ऊंचा हुआ नदी तल भविष्य में बाढ़ के खतरे की ओर इशारा कर रहा है। दो दिनों तक गंगोत्री धाम में बारिश से उफनाई गंगा भागीरथी के रौद्र रूप ने यहां कोहराम मचा दिया। गंगोत्री धाम के स्नान घाट और यहां रोशनी के लिए लगी लाइटें नदी के उफान से तबाह हो गई।
विज्ञापन


नदी का पानी भगीरथ शिला से होते हुए गंगा पुरोहित सभा के रिकार्ड रूम में जा घुसा, जिससे यहां प्राचीन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा। भागीरथी के बाएं छोर पर पायलट बाबा की कुटिया एवं देवेंद्र सेमवाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से अंधेरे से डूबे गंगोत्री धाम में शनिवार की रात लोगों ने राम नाम जपते हुए गुजारी। रविवार सुबह नदी का जलस्तर सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष संजीव सेमवाल, राजेश सेमवाल, गंगोत्री नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पवन सेमवाल, गंगा पुरोहित सभा के सचिव सुमेश सेमवाल, महेश सेमवाल आदि तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि नदी का पानी जरूर उतर गया, लेकिन यहां भारी मलबा जमा होने से नदी तल ऊंचा हो गया है। यदि शीघ्र इस मलबे को हटाकर नदी को चैनलाइज नहीं किया गया तो भागीरथी में फिर उफान आने पर तटवर्ती हिस्सों में तबाही का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से गंगोत्री धाम में शीघ्र सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की है।


सुरक्षित निकाले गए कांवड़ यात्री
उत्तरकाशी।
गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि शुक्रवार की रात को देवगाड और चीड़वासा गदेरे में उफान आने से इन गदेरों पर बनी दो पुलिया बह गई थीं, जिससे करीब पचास कांवड़ यात्री भोजवासा की ओर फंस गए थे। शनिवार देर शाम तक एसडीआरएफ एवं वन विभाग की टीम ने सभी कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचा दिया। गदेरों में बहाव कम होने से अब कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि बारिश को देखते हुए फिलहाल गंगोत्री धाम से गोमुख की ओर आवाजाही रोक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed