{"_id":"64fe34dd7124726419a60b71d093a23f","slug":"loss-of-life-from-fire-events-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की घटनाओं से जान माल का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की घटनाओं से जान माल का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर जहां हर तरफ हर्षोल्लास का माहौल रहा, वहीं कई जगहों पर आग लगने की घटनाओं से पीड़ित परिवारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। दीपावली की रात जिले के विभिन्न हिस्सों में आग लगने की चार घटनाएं हुई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर ज्ञानसू स्थित एक सीमेंट एजेंसी में दीपावली की रात अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। दुकान के भीतर रखे इलेक्ट्रानिक तराजू में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
तत्काल दुकान खोल कर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, खरसाली गांव स्थित केदारदास के कुठार तथा लकड़ी से बने एक अन्य कमरे में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक कुठार और कमरा इसमें रखे सारे सामान के साथ स्वाह हो गए। तीर्थ पुरोहित प्यारेलाल उनियाल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
इधर, डुंडा ब्लाक के जसपुर तलोग गांव स्थित विशालमणि डोभाल के मकान में भी दीपावली की रात अचानक आग भड़क उठी। हादसे के समय परिवार के सभी लोग किसी दूसरे के घर गए हुए थे। अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि दूसरी गाय झुलस गई।
पीड़ित परिवार सारा सामान जलकर राख हो गया। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी ने प्रशासन को घटना की सूचना देकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
उधर, चिन्यालीसौड़ ब्लाक के मथोली गांव के कंडक तोक स्थित सोबत सिंह के मकान में भी बुधवार की रात को अचानक आग लग गई। अग्निकांड में घर के भीतर रखा सारा सामान भी स्वाह हो गया। गांव के राजेंद्र सिंह, भरत सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।