{"_id":"5e7e122c8ebc3e78c27f97e9","slug":"local-people-are-afraid-of-migrants-homecoming-utter-kashi-news-drn3403339178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों की घर वापसी से भयभीत हैं स्थानीय लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों की घर वापसी से भयभीत हैं स्थानीय लोग
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में मार्च माह के भीतर ही बाहरी देशों से 39 प्रवासी उत्तरकाशी स्थित अपने गांवों में पहुंचे हैं, जबकि ढाई हजार से अधिक लोग देश के विभिन्न प्रांतों से घर वापस लौटे हैं। बाहरी क्षेत्रों से आए इन लोगों की घर वापसी से स्थानीय लोगों को संक्रमण का भय सता रहा है। हालांकि प्रशासन बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों को होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत देने के साथ ही निरंतर उनकी मॉनीटरिंग भी कर रहा है।
मार्च माह में ही जिले में विभिन्न देशों से कुल 39 प्रवासी उत्तरकाशी स्थित अपने घरों तक पहुंच चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 11 प्रवासी दुबई, 9 नेपाल, 3-3 सिंगापुर और जापान, 2-2 मलेशिया और वियतनाम तथा 1-1 न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, मस्कट, थाईलैंड, सऊदी अरब, कीनिया, ओमान और कंबोडिया से आए हैं। डुंडा प्रखंड के गांवों में कुल 16, चिन्यालीसौड़ में 15, भटवाड़ी और नौगांव में 3-3 तथा मोरी प्रखंड में 2 प्रवासी पहुंचे हैं। इनके अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से भी करीब ढाई हजार लोग उत्तरकाशी अपने गांवों में लौटे हैं।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि बाहर से आए लोगों को जिले में प्रवेश देने से पूर्व इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। इसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया। इसके बावजूद इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही इनकी निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांवों में भेजा जा रहा है। अभी तक जनपद में कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।