{"_id":"62c856a29a975876505b1ed7","slug":"link-came-on-whatsapp-millions-of-money-flown-from-accounts-as-soon-as-they-opened-utter-kashi-news-drn4166723113","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हटसएप पर आया लिंक, खोलते ही खातों से उड़ी लाखों की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हटसएप पर आया लिंक, खोलते ही खातों से उड़ी लाखों की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए लिंक को खोलते ही एक महिला के दो खातों से डेढ़ लाख से अधिक की रकम उड़ा ली गई। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाना धरासू में शिकायत दर्ज कराई है।
साइबर ठग हर दिन नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब ठगों ने एक नया तरीका निकाला है। ताजा मामला धरासू थाना क्षेत्र का है। यहां पीपल मंडी निवासी एक महिला के व्हाट्सएप नंबर पर बीते 27 जून से 1 जुलाई तक लगातार कुछ लिंक आ रहे थे और महिला इन लिंक को खोल रही थी। कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि उसके दो बैंक खातों से 1,82725 रुपये निकाल लिए गए हैं। साइबर ठगों ने अलग-अलग समय पर दोनों बैंक खातों से रुपये निकाले हैं और खरीदारी की है। महिला का व्हाट्सएप नंबर बैंक खातों से भी जुड़ा हुआ था। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाना धरासू में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि अनजान नंबर से आए लिंक को ओपन न करें। अपने बैंक खातों, ओटीपी और एटीएम का पिन कभी किसी को न बताएं। साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत हेल्प नंबर 1930 पर सूचना दें।