फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Lata ji's film songs were shot in Uttarkashi

उत्तरकाशी में हुई थी लता जी के फिल्मी गीतों की शूटिंग

Sun, 06 Feb 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lata ji's film songs were shot in Uttarkashi
अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने उत्तरकाशी में फिल्माई गई बॉलीवुड की ‘कभी-कभी’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म के गीतों को आवाज दी थी। यह गीत आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की ओर से गाए कुछ गीतों का फिल्मांकन उत्तरकाशी में हुआ था। वर्ष 1976 में रिलीज हुई अभिनेता अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, अभिनेत्री राखी वहिदा रहमान व नीतू सिंह की बॉलीवुड फिल्म कभी-कभी के युगल गीत कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है... को लता व मुकेश ने गाया था। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उस समय निर्माणाधीन रही मनेरी भाली प्रथम चरण परियोजना को दिखाया गया था, जबकि कभी-कभी गीत की शूटिंग मनेरी के फील्ड हॉस्टल में हुई थी। वहीं वर्ष 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म के सुन साहिबा सुन प्यार की धुन... और एक राधा और एक मीरा... गीत को भी लता मंगेशकर ने गाया था। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राज कपूर की इस फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग हर्षिल की सुंदर वादियों में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed