फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Landless families will get land due to disaster

आपदा से भूमिहीन हुए परिवारों को मिलेगी जमीन

Fri, 23 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Landless families will get land due to disaster
विकासखंड भटवाड़ी में आपदा से भूमिहीन हुए परिवारों को सरकारी भूमि मिलेगी। डीएम मयूर दीक्षित ने आपदा प्रभावित मांडो, कंकराड़ी आदि गांवों के प्रधानों के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने सभी पात्र परिवारों को सरकारी भूमि का पट्टा आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित ने आपदा प्रभावित गांव के प्रतिनिधियों व मूलभूत सेवा से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बीती रविवार को भटवाड़ी प्रखंड के मांडो व कंकराड़ी गांव में हुए नुकसान पर हरसंभव मदद की बात कही। कहा कि जिन ग्रामीणों की गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। उनकी गोशाला मनरेगा योजना से बनाई जाएगी। डीएम ने विभागों को आपदा प्रभावित गांव में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों, सड़कों, रास्तों, सुरक्षात्मक कार्यों, गोशालाओं, स्कूलों समेत निजी व सार्वजनिक परिसंपत्तियों का 8 अगस्त तक इस्टीमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, कनिष्ठ प्रमुख मनोज पंवार, ग्राम प्रधान मस्ताड़ी सत्यनारायण सेमवाल, कंकराड़ी विनोद गुसाईं, बोंगाड़ी वीरेंद्र गुसाईं, साड़ा सावित्री गुसाईं, मांडों धीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed