{"_id":"56eff3bc4f1c1ba47bf14d24","slug":"joshiyada-encompass-the-issue-of-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशियाड़ा के बाढ़ प्रभावितों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशियाड़ा के बाढ़ प्रभावितों का धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 21 Mar 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशियाड़ा उपतहसील परिसर में लदाड़ी, जोशियाड़ा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। प्रभावितों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अगस्त 2012 की बाढ़ में बहा जोशियाड़ा झूला पुल अभी तक नहीं बन पाया है। जून 2013 की बाढ़ में बही महज तीन सौ मीटर सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होने से क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी से लंबगांव होते हुए केदारनाथ जाने वाली सड़क चार धाम यात्रा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। सरकार ने आपदा प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने की घोषणा की, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया। आपदा प्रभावितों के बिजली और पानी के बिल भी माफ नहीं किए गए।
विज्ञापन
बार-बार मांग करने पर भी कार्रवाई नहीं होने से आपदा प्रभावितों में रोष है। इस मौके पर विजय बहादुर रावत, बांके बिहारी, पारेश्वर प्रसाद सेमवाल, परिपूर्णानंद भट्ट, भाव सिंह रावत, भरत सिंह, गोविंद सिंह, गिरीश चंद्र भट्ट, गिरधारी लाल, अनिल ठाकुर, दशरथ प्रसाद, रितेश गुंबर आदि मौजूद रहे।