{"_id":"68d5351e88e315830c0c10a3","slug":"irregularities-and-poor-construction-in-parking-construction-should-be-investigated-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-114946-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पार्किंग निर्माण में अनियमितता और घटिया निर्माण की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पार्किंग निर्माण में अनियमितता और घटिया निर्माण की हो जांच
Thu, 25 Sep 2025 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:57 PM IST
सार
नौगांव (उत्तरकाशी) में व्यापारियों ने मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और जांच की मांग की। दीवार ढहने से मार्ग पर खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विस्तार
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कार्यदायी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नौगांव (उत्तरकाशी)। पार्किंग निर्माण में बरती जा रही अनियमितता और घटिया निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर जांच की मांग की। साथ ही निर्माण कार्य कर रही शिवांगी एसोसिएट एंड टेक्नोक्रेट्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में दस करोड़ की लागत बन रही मल्टी लेबल कार पार्किंग की पक्की दीवार ढहने से पुरोला मोटर मार्ग पर गहरी दरार आ गई है जिससे वाहन चालक जोखिमभरी आवाजाही कर रहे हैं। मंगलवार रात को कार पार्किंग की पक्की दीवार ढह गई थी। इससे पुरोला मोटर मार्ग का एक बहुत बड़ा हिस्सा आ गया था।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने बताया कि जांच की मांग के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। कार्यदायी संस्था और निर्माण कार्य कर रही कंपनी के आपसी विवाद का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतान पड़ रहा है। मार्च 2024 में शुरू हुए कार्य से व्यापारियों को खुशी हुई थी कि कार पार्किंग बनने से चारधाम यात्रा के दौरान उन्हें जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
अनुबंध के आधार पर निर्माण कार्य की समय अवधि समाप्त हो चुकी है लेकिन धरातल पर एक चौथाई कार्य भी नहीं हुआ है। जो कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से एक माह के अंदर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर पुरोला मोटर मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।