{"_id":"60d0ae8f8ebc3e33471b360b","slug":"indefinite-sit-in-against-devasthanam-board-utter-kashi-news-drn3822429192","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को तीर्थ पुरोहितों ने बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
गंगोत्री मंदिर के प्रांगण में धरने पर बैठे पुरोहित संजीव सेमवाल ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने कभी कल्पना नहीं की थी कि उन्हें पूजा छोड़ कर धरने पर बैठना पड़ेगा। सरकार ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है। धर्मानंद सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बोर्ड को वापस लेने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उधर, यमुनोत्री धाम के साथ मां यमुना के शीतकालीन मंदिर खरशाली के प्रांगण में भी तीर्थ पुरोहितों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की। गंगोत्री धाम में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, हरीश सेमवाल, अमरीश सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, विपिन सेमवाल, सूर्यप्रकाश सेमवाल, सुनील सेमवाल, सतीश सेमवाल, अंशुमान सेमवाल, ज्योतिशरण सेमवाल तथा यमुनोत्री धाम में पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, सचिव लखन उनियाल, अमित उनियाल, दुर्गेश उनियाल, परमेश उनियाल, सौरभ, आकाश उनियाल आदि मौजूद रहे।