फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   In the case of embezzlement, 16 MNREGA workers including Pradhan, VDO sued

गबन के मामले में प्रधान, वीडीओ सहित 16 मनरेगा कर्मियों पर मुकदमा

Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
In the case of embezzlement, 16 MNREGA workers including Pradhan, VDO sued
मोरी ब्लाक के सांवणी गांव में लाखों के गबन के मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 16 मनरेगा कर्मचारियों के खिलाफ राजस्व विभाग में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी मोरी द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मोरी ब्लाक के सांवणी, सटूणी गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मनरेगा योजनाओं व सामुदायिक भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि दक्षिण भारत के राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने सांवणी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख की धनराशि दी थी, लेकिन गांव में भवन बना ही नहीं। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की ओर से गठित की गई जांच टीम में अनियमितताओं की पुष्टि हुई, जिस पर सीडीओ गौरव कुमार ने प्रधान व संबंधित कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर वसूली करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए थे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी डा. अमित ममगाईं ने बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कैशियर सहित 16 मनरेगा कर्मियों के खिलाफ राजस्व उप निरीक्षक जखोल के यहां मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इधर, मोरी के नायब तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने मोरी सांवणी, सटूणी गांव में मनरेगा की 39 योजनाओं सहित सामुदायिक भवन निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में ग्राम प्रधान सहित 16 मनरेगा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed