फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   If the foundation is solid, how can the construction be temporary?

नींव पक्की तो निर्माण कैसे हो सकता अस्थायी

Fri, 06 Aug 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
If the foundation is solid, how can the construction be temporary?
ज्ञानसू में जल विद्युत निगम की भूमि पर पालिका की निर्माणाधीन दुकानों के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। जिला प्रशासन ने पालिका को अस्थायी निर्माण करने के निर्देश दिए, जबकि पालिका प्रशासन की ओर से यहां दुकानों के निर्माण के लिए पक्की नींव डाली गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नींव पक्की डाली गई है, तो निर्माण अस्थायी कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) ने 24 जून को वार्ड सात सिंचाई कार्यालय के समीप 18 दुकानों का निर्माण शुरू किया था। बाद में यह जमीन जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) की निकली। निगम ने पालिका के दुकान निर्माण का विरोध किया। पालिका प्रशासन का कहना था कि वह जनहित में ही यहां निर्माण कर रही है, जिसकी अनुमति प्रशासन ने ही उसे दी है। विवाद बढ़ने पर डीएम ने एसडीएम भटवाड़ी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। हाल में मामले में जिला प्रशासन ने पालिका को पत्र जारी कर यहां अस्थायी निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पत्र के जारी होने से पहले ही पालिका लगभग पक्की नींव तैयार कर चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नींव पक्की डाली जा चुकी है, तो निर्माण अस्थायी कैसे हो सकता है। इधर, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि वहां अस्थायी निर्माण ही किया जाएगा। कहा कि यह निर्माण जनहित में ही किया जा रहा है। दुकान बनने पर मोटर मैकेनिक, वेल्डिंग शॉप आदि की दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पालिका को अस्थायी निर्माण के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के पत्र को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, जो भी निर्देश मिलेंगे। उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन बिष्ट, ईई, जल विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed