फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   If the administration did not take care, it itself made an alternative route

प्रशासन ने नहीं ली सुध तो खुद बना डाला वैकल्पिक मार्ग

Tue, 20 Jul 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
If the administration did not take care, it itself made an alternative route
जब प्रशासन ने सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार कर दिया। रविवार को बरसाती गदेरे की चपेट में आने से गांव का संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया था। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

बीते रविवार को सिरोड़ गांव का बरसाती गदेरा उफान पर था। इससे गदेरे के समीप बने गांव के संपर्क मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा बह गया। गांव के संपर्क मार्ग के बहने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को हुई तेज बारिश से सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा गांव की पेयजल योजना के लिए गदेरे के समीप ही बने हाईड्रम को भी खतरा हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर पंवार ने बताया कि गांव में इतना नुकसान होने के बावजूद भी प्रशासन, ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है। अब तक प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को कोई सुविधा नहीं दी गई है। जब प्रशासन ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली तो मंगलवार को ग्रामीणों ने यूथ फाउंडेेशन के साथ मिलकर स्वयं ही वैकल्पिक संपर्क मार्ग का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed