फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hydroelectric Corporation college land is not empty

जल विद्युत निगम खाली नहीं कर रहा कालेज की भूमि

Tue, 02 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 02 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
भूमि हस्तांतरण एवं बजट स्वीकृति के बावजूद राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण नहीं हो रहा है। चिह्नित जमीन जल विद्युत निगम की ओर से खाली नहीं किए जाने से दिक्कत आ रही है। छात्र-छात्राओं ने शीघ्र जमीन खाली कराकर भवन निर्माण शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2001 में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना हुई, लेकिन अभी तक इसका भवन नहीं बना। बीते 15 सालों से महाविद्यालय जल विद्युत निगम कालोनी के कमरों में चल रहा है। बार-बार मांग करने पर अक्तूबर 2012 में शासन ने जल विद्युत निगम की 1.236 हेक्टेयर जमीन महाविद्यालय को हस्तांतरित कर यहां भवन निर्माण को स्वीकृति दी थी। यहां रूसा से बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए बीते नवंबर में 24 लाख का बजट स्वीकृत हो चुका है और महाविद्यालय भवन निर्माण का पांच करोड़ का प्रस्ताव शासन स्तर पर गतिमान है।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य डा. वीएस पंवार ने बताया कि जमीन महाविद्यालय के नाम दर्ज हो चुकी है। इस पर बने भवनों को हटवाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भवन निर्माण के लिए जमीन खाली कराना जरूरी है। महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शिवानी गौड़, सचिव सोबेंद्र आदि का कहना है कि यदि शीघ्र जमीन खाली कराकर भवन निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed