{"_id":"57deb84a4f1c1b5f13a823f9","slug":"himachal-missing-student-found-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मिले स्कूल से गायब छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मिले स्कूल से गायब छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतराम रवांल्टा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नौगांव से 15 सितंबर से 9वीं कक्षा के गायब दो छात्रों को अभिभावकों ने रोहडू हिमाचल में ढूंढ निकाला। इससे पहले तीन छात्र विद्यालय से 13 सितंबर को भी गायब हुए थे, जिन्हें नैनबाग के समीप पकड़ लिया था।
विज्ञापन
15 सितंबर को दो छात्र विद्यालय से गायब हो गए थे, जो हिमाचल प्रदेश के रोहडू में मिल गए हैं। अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन और व्यवस्था पर सवाल उठाए है। प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत का कहना है कि दोनों बच्चों को विद्यालय में तभी प्रवेश दिया जाएगा, जब उनके अभिभावक यह लिख कर देंगे कि भविष्य में बच्चों द्वारा उठाए गए किसी भी कदम के लिए वह स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।
विज्ञापन