फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Heroic women and heroic military dependents honored

वीर नारियां और सैनिक आश्रित किए सम्मानित

Mon, 01 Feb 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकाशी Updated Mon, 01 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
हर्षिल में तैनात सेना की 12 ग्रेनेडियर की ओर से तेखला में लगाए गए पेंशन सहायता शिविर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन शामिल हुए। सेना के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कमान अधिकारी कर्नल महेंद्र सिंह ने वीर नारियों, सैनिक विधवाओं एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

तेखला में चल रहे पेंशन सहायता शिविर में 55 शिकायतें दर्ज हुईं। सेना के इस प्रयास की पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने सराहना की। उन्होंने समय-समय पर शिविर आयोजित करने की मांग की। सोमवार को शिविर में वीर नारियों, सैनिक विधवाओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सेना की 12 ग्रेनेडियर के कमान अधिकारी कर्नल महेंद्र सिंह ने शहीद राकेश चौहान की माता मंजू लता एवं शहीद विपिन शाह की माता कृतमा देवी को सम्मानित किया। साथ ही सैनिक विधवा इंद्रा देवी, देवेश्वरी देवी, द्वारा देवी, पिंगला देेवी, बालमा देवी एवं सोना देवी तथा 70 वर्ष की आयु पार कर चुके पूर्व सैनिक बचन सिंह, चैन सिंह, मुरारी लाल, विशन सिंह, मुल्कीराम, कल्याण सिंह, लाखीराम, इलम सिंह रावत, स्वरूप सिंह, मोहन लाल, गंगा प्रसाद, इंद्रमणी व्यास एवं प्रेम सागर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेजर अभिषेक, जेसीओ सुखवीर सिंह, सूबेदार कालूराम, हवलदार चिरंजी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed