फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Herbs being taken illegally recovered

अवैध रूप से ले जाई जा रही जड़ी बूटी बरामद

Sun, 19 Dec 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Herbs being taken illegally recovered
गोविंद वन्य जीव विहार के सुपीन रेंज में वनकर्मियों ने शनिवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही आठ बोरी जड़ीबूटी बरामद की है। आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

सुपीन रेंज के रेंज अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि गत दिवस वन दरोगा परशुराम गोदियाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने राला गांव निवासी कुंवर सिंह से आठ बोरी जड़ीबूटी बरामद की। इसमें सात बोरी कूट व एक बोरी देवरिंगल शामिल है। आरोपी इन्हें अवैध रूप से गांव से सड़क मार्ग तक पहुंचा रहा था। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। बरामद जड़ीबूटी को सुपीन रेंज कार्यालय पहुंचा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed