{"_id":"4625a851b2142db6ce792e6deb50a1c8","slug":"guest-teacher-can-sacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्त हुए कई अतिथि शिक्षकों के हटने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्त हुए कई अतिथि शिक्षकों के हटने के आसार
उत्तरकाशी
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटवाड़ी ब्लाक के माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती मामले पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डीएम द्वारा बैठाई गई जांच के बाद नियुक्ति पा चुके कई अतिथि शिक्षकों के हटने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को नियुक्ति से वंचित और चयनित अभ्यर्थियों ने डीएम के समक्ष अपना पक्ष रखा। डीएम ने जांच के बाद मानकों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति देने की बात कही।
भटवाड़ी ब्लाक में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की शुरुआत से ही गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गए थे। आपत्तियों का निस्तारण किए बगैर शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में नियुक्तियां दे दीं। इससे गुस्साए वंचित अभ्यर्थी बीते एक हफ्ते से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने मानकों को ताक पर रखकर कुछ नेताओं के चहेतों को नियुक्ति देने का आरोप लगाया। उनकी मांग पर डीएम ने एडीएम को इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हुए हैं।
जांच के बाद हटाए जाने की आशंका भांपते हुए तैनाती पा चुके अतिथि शिक्षक भी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वंचित अभ्यर्थियों की आपत्तियों को निराधार बताते हुए नियुक्तियां यथावत रखने की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर मौजूद मुख्य शिक्षा अधिकारी लीलाधर व्यास ने कार्यदिवस पर अतिथि शिक्षकों के स्कूल छोड़कर कलक्ट्रेट पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस संबंध में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से रिपोर्ट लेकर संबंधित अतिथि शिक्षकों का एक दिन का मानदेय काटने की बात कही। इस मौके पर नियुक्ति से वंचित ऋचा बडोला, अनीता नेगी, सुप्रेरणा, रेखा, संदीप, अनिल आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भटवाड़ी में अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की गंभीर शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच एडीएम को सौंपी गई है। निष्पक्ष जांच के बाद मानकों के अनुसार योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- विनय शंकर पांडेय, डीएम उत्तरकाशी