फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Garbage piled up on the lake side of Tehri Dam

Uttarkashi News: टिहरी बांध की झील किनारे लगा कचरे का ढेर

Tue, 29 Nov 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage piled up on the lake side of Tehri Dam
टिहरी बांध की झील का जलस्तर कम होते ही झील के दोनों किनारों पर कचरे का ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों में रोष है। उन्होंने शासन-प्रशासन से कचरे की सफाई कर निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के मणी-स्यांसू से लेकर हिटारा-धरासू तक करीब 20 किमी दायरे में फैली हुई है। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में अगस्त से लेकर दिसंबर तक करीब पांच महीने झील का जलस्तर आरएल (रिवर लेवल) 835 मीटर तक रहता है। झील बड़े पैमाने पर जैविक व अजैविक कचरे की भी वाहक बनती जा रही है जिसमें भागीरथी किनारे स्थित कस्बों से बड़े पैैमाने पर जैविक व अजैविक कचरा झील में समाता है। झील का जलस्तर घटते ही यह जैविक व अजैविक कचरा झील किनारे लगना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में झील का जलस्तर धीरे-धीरे कम होते ही आर्च ब्रिज के आसपास कचरे का ढेर लग गया है। इनमें प्लास्टिक बोतलें आदि कचरा शामिल है जिससे प्रदूषण बढ़ने के चलते स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों में भारी रोष है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पीपलमंडी अमित सकलानी और चिन्यालीसौड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल का कहना है कि जिला प्रशासन का गंगा स्वच्छता अभियान जिला मुख्यालय तक ही सीमित है। उन्होंने गंगा में जमा कचरे की सफाई कर निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed