फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ganotri-yamunotr

12 को गंगोत्री और 13 को यमुनोत्री के कपाट होंगे बंद

Tue, 10 Nov 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 10 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
जहां मैदानी इलाकों में लोग दीपावली के जश्न में डूबे हैं, वहीं गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। तीर्थ पुरोहित शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


गंगा के मायके मुखबा तथा यमुना के खरसाली में बेटी की अगवानी की तैयारियां चल रही हैं। 12 नवंबर को गंगोत्री और 13 को यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


निचले इलाकों में त्योहारी सीजन की रौनक और ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड के चलते मंगलवार को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछेक स्थानीय श्रद्धालु तथा तीर्थ पुरोहितों ने ही इन धामों का रुख किया। मंगलवार दोपहर बाद दोनों धामों में सीजन की पहली बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

यात्रा कारोबारी पहले ही दुकानें समेट कर लौट चुके हैं और अब तीर्थ पुरोहित शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद करने की तैयारी में जुटे हैं।

दीपावली के अगले दिन 12 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर गंगा जी की भोग मूर्ति को शीतकालीन प्रवास मुखबा लाया जाएगा।

भैया दूज पर 13 नवंबर को यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को खरसाली लाया जाएगा। सर्दियों में मुखबा में गंगा और खरसाली में यमुना के दर्शन तथा पूजा-अर्चना की व्यवस्था रहेगी।

सरकार की ओर से यदि शीतकालीन यात्रा के प्रयास हुए, तो पर्यटक यहां पहुंचकर तीर्थाटन के साथ पर्यटन का दोहरा लाभ ले पाएंगे। शीतकालीन पड़ावों पर भी बेटियों की अगवानी की तैयारियां की जा रही हैं।

सर्दियों में मुखबा में होंगे गंगा के दर्शन
उत्तरकाशी। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 12 नवंबर अन्नकूट के पावन पर्व पर दोपहर सवा एक बजे गंगा जी की भोग मूर्ति को मंदिर से बाहर लाया जाएगा।

1:25 बजे विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। यहां से डोली यात्रा के साथ गंगा जी को मुखबा ले जाया जाएगा। शीतकाल में गंगा जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना मुखबा में ही होगी।

यमुना के दर्शन करने खरसाली आएं
बड़कोट। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल एवं सहसचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि 13 नवंबर भैया दूज के दिन सुबह खरसाली से यमुना के भाई समेश्वर देवता यमुना को विदा कराने यमुनोत्री जाएंगे।


दोपहर 1:30 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली लाया जाएगा। शीतकाल में यमुना जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना खरसाली में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed