फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri highway blocked for three hours near Dharasu

धरासू के पास तीन घंटे अवरुद्ध रहा गंगोत्री हाईवे

Tue, 20 Oct 2020 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Gangotri highway blocked for three hours near Dharasu
ऑल वेदर रोड के तहत गंगोत्री हाईवे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान भूस्खलन सक्रिय होने से हाईवे धरासू के पास करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा, जिससे दर्जनों वाहन फंसे रहे। देर शाम करीब छह बजे यहां मलबा हटाकर छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

जनपद में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे के बड़े हिस्से में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे धरासू के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। मौके पर कार्य कर रही कंपनी ने भारी मशीनें लगाकर मलबा हटाया। शाम करीब छह बजे यहां हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। इस हिस्से में अब भी रुक-रुककर मलबा गिर रहा है, जिससे यातायात जोखिम भरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जल्द ही यहां भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed