{"_id":"5fa2e0e58ebc3e5fad3aaa0c","slug":"ganga-utsav-awareness-rally-held-utter-kashi-news-drn3610943170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा उत्सव जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा उत्सव जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
गंगा उत्सव के तहत उत्तरकाशी के कीर्ति इंटर कालेज से जागरुकता रैली को रवाना करते सीडीओ।
- फोटो : UTTER KASHI
गंगा भागीरथी को राष्ट्रीय घोषित करने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित गंगा उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने केदारघाट पर सफाई अभियान चलाने के साथ ही गंगा चौपाल आयोजित की। प्रशासन की ओर से नगर में गंगा उत्सव जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
गंगा विचार मंच की ओर से तीन दिन से मनाए जा रहे गंगा उत्सव का समापन बुधवार को केदारघाट पर किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र किया। गंगा चौपाल में वक्ताओं ने गंगा को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने का संकल्प लिया। चौपाल में गंगा के महात्म्य से जुड़ी विभिन्न कथा कहानियां भी साझा की गईं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, जयप्रकाश भट्ट, अशोक सेमवाल, सुरेंद्र नौटियाल, देशराज बिष्ट, नत्थी भंडारी, महावीर चौहान, प्रताप राणा और विजय बहादुर रावत आदि मौजूद रहे।
इधर, जिला प्रशासन की ओर से नगर में गंगा उत्सव जागरूकता रैली निकाली गई। सीडीओ पीसी डंडरियाल ने कीर्ति इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में एनसीसी, स्काउट्स गाइड, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी लोगों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की शपथ ली। साथ ही पोस्टर पंफ्लेट के माध्यम से लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक संजय सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं आकाश जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी, देवेंद्र पटवाल, विजेंद्र राणा, प्रताप मटूड़ा, डॉ. टीआर प्रजापति, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश भट्ट, विजयलक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे। राइंका श्रीकालखाल में गंगा उत्सव के तहत शिक्षक सुरक्षा रावत ने छात्र-छात्राओं को गंगा के महत्व की जानकारी दी।