फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Four contact routes blocked due to landslides

भूस्खलन के कारण घंटों तक बाधित रहे चार संपर्क मार्ग

Thu, 01 Aug 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Four contact routes blocked due to landslides
बारिश के कारण बृहस्पतिवार को जिले के चार संपर्क मार्ग घंटों तक अवरुद्ध रहे, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश व भूस्खलन थमने के बावजूद गंगोत्री हाईवे के बड़ेथी चुंगी और यमुनोत्री हाईवे के ओजरी डबरकोट क्षेत्र में आवाजाही जोखिमभरी बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार रात को हुई बारिश के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन हुआ, जिसके चलते बृहस्पतिवार सुबह से ही सिलक्यारा-बनगांव-चापड़ा, बड़ेथी-बनचौरा तथा गंगोरी-संगमचट्टी मार्ग घंटों तक बंद रहे। हालांकि सिलक्यारा-बनगांव तथा बड़ेथी-बनचौरा मोटर मार्ग को दो घंटे बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे तक खोल दिया गया था, जबकि साढ़े बारह बजे बाधित हुए गंगोरी-संगमचट्टी मार्ग को करीब एक घंटे बाद बहाल किया गया। 27 जुलाई से वाहनों के लिए बंद पड़ा धौंतरी-ठांडी मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बारिश के दौरान भूस्खलन के खतरे को देखते हुए ओजरी-डबरकोट तथा बड़ेथी चुंगी डेंजर जोन के दोनों छोर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को मार्ग सुगम बनाने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed