फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forest Panchayats will be strengthened under Secure Himalaya

सिक्योर हिमालय के तहत किया जाएगा वन पंचायतों का सुदृढ़ीकरण

Fri, 24 Jan 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Forest Panchayats will be strengthened under Secure Himalaya
सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत उत्तरकाशी वन प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में वन पंचायतों की मजबूती तथा वनाग्नि नियंत्रण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। बीते फायर सीजन में वनाग्नि नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 वन पंचायतों को सम्मानित किया गया। साथ ही बालिका दिवस के उपलक्ष्य में प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी शिवांगी डिमरी को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के ऑडिटोरियम में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत हिमालय से लगे क्षेत्रों में रहने वालों की आजीविका मजबूत करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने वन संबंधी कार्यों में वन पंचायतों की भूमिका तय कर उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यशाला में डीएम डा .आशीष चौहान ने चीड़ की पत्तियां (पिरूल) संग्रह संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे वनाग्नि नियंत्रण और आजीविका संवर्द्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि वन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने में वन पंचायतों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर बीते फायर सीजन में वनाग्नि नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 14 वन पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी एवं गणेशपुर की पूर्व प्रधान पुष्पा चौहान आदि विशेषज्ञों ने वन पंचायतों की आजीविका संवर्द्धन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक एनबी शर्मा, डीएफओ आरबी सिंह, एसडीओ ओपी मंदवाल, रेंजर रविंद्र पुंडीर, बीएस राणा, नागेंद्र रावत, लाखीराम आर्य, अतोल परमार, नितिन पंत, संजय सिंह, एमपी मिश्रा आदि अनेक वन अधिकारी, कर्मचारी एवं वन पंचायत सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed