फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Food commissioner arrived to investigate spoiled rice

खराब चावल की जांच के लिए पहुंचे खाद्यान्न आयुक्त

Wed, 23 Mar 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Food commissioner arrived to investigate spoiled rice
बड़कोट में खराब चावल की शिकायत पर जांच के लिए देहरादून से पहुंचे अधिकारी। - फोटो : UTTER KASHI
निशुल्क खाद्यान्न योजना में सड़े-गले चावलों की सप्लाई की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को देहरादून से खाद्यान्न आयुक्त गढ़वाल के नेेतृत्व में अधिकारियों की टीम बड़कोट पहुंची, जिसने चावल के बोरे लेकर पहुंचे चारों ट्रकों से नमूने लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे हैं। खाद्यान्न आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि खराब राशन का वितरण कतई नहीं होगा।
विज्ञापन

गत मंगलवार को गोदाम पहुंचे चावल के ट्रकों में खराब चावल की सूचना पर एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा था, जिन्होंने चावल के सैंपल लेेने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी से सैंपलिंग करवाने की बात कही थी। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को खाद्यान्न आयुक्त गढ़वाल विपिन कुमार भी देहरादून से संबंधित अधिकारियों के साथ बड़कोट पहुंचे। आयुक्त ने चार ट्रकों में आए चावल को वापस कर किस स्तर पर गलती हुई, इसकी की जांच करवाने की बात कही। इधर, एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि चावलों के सैंपल लेकर लैब भिजवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नौगांव ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने कहा कि क्षेत्र में सड़ा-गला राशन वितरण कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यालय के निकट घूमता नजर आया मिल मालिक
खाद्यान्न विभाग के चार ट्रकों में खराब चावल के मामले के बीच बुधवार को विकासनगर स्थित मिल का एक मालिक बड़कोट, सरूखेत गोदाम व तहसील कार्यालय के आसपास घूमता नजर आया है, जिससे गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पूर्ति निरीक्षक ने तो मिल मालिक को अपने कार्यालय व गोदाम से यह कहकर हटाया कि तुम्हारे से हमारा क्या मतलब है। जिस पर वह निरुत्तर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed