फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fisheries Department first fish outlet started

मत्स्य विभाग का पहला फिश आउटलेट शुरू

Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fisheries Department first fish outlet started
उत्तरकाशी में मोबाइल फिश आउटलेट का शुभारंभ करते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
जिले में मत्स्य विभाग के पहले मोबाइल फिश आउटलेट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। गेंवला गांव के प्रधान बृजपाल रजवार ने विभाग की स्वरोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से चलाई जा रही योजना से जुड़कर आउटलेट खोला है।
विज्ञापन

जिला कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को डीएम मयूर दीक्षित ने मोबाइल फिश आउटलेट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन और इससे जुड़े कारोबारों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। प्रधान रजवार ने बताया कि आउटलेट में लोगों को स्थानीय स्तर पर होने वाली मछलियों से तैयार लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। बताया कि मोबाइल आउटलेट दिन के समय एक से दो बजे तक विकास भवन, दो से पांच तक सब्जी मंडी, पांच से रात के नौ बजे तक ज्ञानसू रिवर साइड पार्क के पास लगाया जाएगा। प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव प्रताप रावत ने प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी सरकार की स्वरोजगार परक योजनाओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विश्वेश्वर प्रसाद ने बताया कि मत्स्य विभाग की ओर से अभी तक 32 प्रवासियों एवं स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed