फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fasting continues for the demand of Yamunotri district

यमुनोत्री जनपद की मांग को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया समर्थन

Mon, 08 Nov 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Fasting continues for the demand of Yamunotri district
यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति का तहसील परिसर में सोमवार को 8वें दिन भी अनशन जारी रहा। पूर्व दर्जाधारी जगवीर भंडारी के नेतृत्व में ग्राम पौंटी के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में जुलूूस भी निकाला। इस दौरान अनशनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक अनशन जारी रहेगा। 8वें दिन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने अनशन स्थल पर जाकर मांग को जायज बताते हुए समर्थन दिया।
विज्ञापन

निशंक सरकार ने वर्ष 2011 में यमुनोत्री जनपद सहित चार जिलों की घोषणा की थी, लेकिन कई बार आंदोलन करने व प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक आश्वासन मिलने के बाद भी इस पर अमल नहीं हो सका। जिससे क्षुब्ध होकर एक नवंबर से 81 वर्षीय बासुवानंद डिमरी ने तहसील परिसर में अनशन शुरू किया था। इसके बाद राजाराम बिजल्वाण, चैन सिंह असवाल, बलवीर सिंह रावत, अवनीश अग्रवाल, निहाल सिंह, मोहन दास व किशन सिंह भी अनशन में शामिल हो गए। बीते चार नवंबर को प्रशासन ने स्वास्थ्य बिगड़ने पर बुजुर्ग बासुवानंद डिमरी को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इधर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भी मौके पर पहुंचकर अनशनकारियों से बातचीत की और मुख्यमंत्री को मांग से अवगत कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed