फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Every day the resolution of the Ganga Arti

हर दिन गंगा आरती का लिया संकल्प

Sun, 15 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 15 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Every day the resolution of the Ganga Arti
meeting - फोटो : amarujala

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज की अध्यक्षता में लोनिवि विश्राम गृह में एक बैठक हुई, जिसमें हर दिन गंगा आरती आयोजित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में हर दिन वाराणसी, ऋषिकेश और हरिद्वार की तर्ज पर उत्तरकाशी के शंकर मठ घाट पर नित्य गंगा आरती जारी रखने की बात हुई।

विज्ञापन


इस दौरान एक समिति का भी गठन किया गया। समिति यहां गंगा आरती और गंगा घाट की स्वच्छता की दिशा में काम करेगी। समिति में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय प्रधानाचार्य उमेश प्रसाद बहुगुणा, गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा, प्रबंधक नेम चंद चंदोक, प्रताप सिंह बिष्ट, शांति ठाकुर, शिव प्रसाद नौटियाल, चंद्र शेखर भट्ट, अंकित उप्पल, राजेंद्र सिंह पंवार मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज स्वामी ने कहा कि गंगा आरती से पर्यटन व रोजगार को पंख लगेंगे। लोग देश-विदेश से यहां आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed