फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Electricity supply stalled in one and a half dozen villages of Yamunotri region

यमुनोत्री क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 18 Nov 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled in one and a half dozen villages of Yamunotri region
यमुनोत्री क्षेत्र के गीठ ओजरी पट्टी के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप होने से अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीण लालटेन और दीपक के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं। वहीं मां यमुना के खरसाली स्थित शीतकालीन मंदिर में भी दीये की रोशनी में पूजा-पाठ हुआ, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ ओजरी पट्टी के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें लालटेन, दीपक के सहारे रात काटनी पड़ रही है। वहीं खरशाली गांव में स्थित मां यमुना के शीतकालीन मंदिर में दीपक के सहारे पूजा-अर्चना की गई। मां यमुना के शीतकालीन मंदिर के पुजारी दुर्गेश उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में बुधवार बिजली की सप्लाई बंद है, जिसके कारण दीपक के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है। इधर, ऊर्जा निगम के एई सुनील उनियाल ने बताया कि कुथनौर के निकट सड़क निर्माण कार्य के चलते लाइन टूटी हुई है, जिसके चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि लाइन को शीघ्र ठीक कराकर बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed