फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   El Departamento Forestal hizo Reiki en el rea del Parque Nacional Gangotri

गंगोत्री नेशनल पार्क में रेकी करने के बाद स्नो लैपर्ड ट्रेल की तैयारी में जुटा वन विभाग

Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
El Departamento Forestal hizo Reiki en el rea del Parque Nacional Gangotri
वन विभाग ने जिले में वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद शुरू कर दी है। सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत जिले में स्नो लैपर्ड ट्रेल के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना तैयार की गई है। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने इसके लिए नेलांग वैली और क्यारकोटी लमखागा क्षेत्र में पांच ट्रैक रूटों की रेकी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में कैमरा ट्रैप के साथ ही वन कर्मियों एवं कुछ पर्यटकों द्वारा हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैमरों में कैद होने से क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिम तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि बीते 15 से 17 जनवरी के बीच विभाग की टीमों ने नेलांग-दुमकू-चोरगाड़, जाढ़ूंग-जनकताल, नीलापानी-मुनिंगला, नीलापानी-माणागाड़ एवं क्यारकोट-लमखागा क्षेत्र में रेकी कर यहां स्नो लैपर्ड की मौजूदगी की पुष्टि की है। इनर लाइन में आने वाले क्षेत्र में पर्यटकों के ठहराव के लिए कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं। स्नो लैपर्ड ट्रेल के लिए लद्दाख के साथ ही स्थानीय टूर ऑपरेटर्स की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि स्नो लैपर्ड ट्रेल के लिए रेकी का कार्य पूरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है। मार्च प्रथम सप्ताह में वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट, फोटोग्राफर एवं स्थानीय टूर ऑपरेटर्स को साथ लेकर ट्रेल पर जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed