{"_id":"62c9aaf005d4582e9f267f95","slug":"due-to-heavy-rains-floods-in-the-rainy-gadera-people-did-it-utter-kashi-news-drn41676461","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के चलते बरसाती गदेरे में बाढ़, लोगों ने किया रतजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के चलते बरसाती गदेरे में बाढ़, लोगों ने किया रतजगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शुक्रवार रात भारी बारिश के चलते कुमोला खड्ड में बाढ़ आ गई, जिससे यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग घरों से बाहर निकल कर घंटों तक सुरक्षित स्थानों पर रहे। बाढ़ में कुछ मकानों के बुनियाद की दीवारें भी खोखली हो गई है। वार्ड नंबर छह के देवढुंग खड्ड के उफान पर आने से खेल मैदान के आसपास घरों में पानी भर गया।
यहां बीते मंगलवार को भी भारी बारिश के चलते बरसाती गदेरे उफान पर आ गए थे। दो दिन बाद शुक्रवार रात फिर भारी बारिश के कारण क्षेत्र के बरसाती गदेरे उफान पर रहे, जिससे कृषि भूमि के कटाव के साथ ही कई घरों में पानी घुस गया। कुमोला खड्ड के उफान पर होने के कारण यहां कुछ मकानों की बुनियाद की दीवारें खोखली हो गई है। वार्ड नंबर छह के सभासद विनोद नौडियाल ने बताया कि देवढुंग गदेरे में बाढ़ से वार्ड नंबर छह में कई घरों में पानी भर गया है। राजस्व उप निरीक्षक देवढुंग द्वारा यहां बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
उधर, मोरी बाजार के बीचोंबीच बहने वाले खड्ड में भारी बारिश के कारण पुन: सड़क पर मलबा आ गया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र रावत ने बताया कि शासन-प्रशासन से बाजार की सुरक्षा के लिए काम करने की मांग की है।