फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Don't fall in the trap of misguided babas: Harish

बहकाने वाले बाबाओं के झांसे में न आएं: हरीश

Fri, 07 Jan 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Don't fall in the trap of misguided babas: Harish
चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : UTTER KASHI
कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केवल हवा-हवाई बातें कीं और चले गए। उन्होंने उत्तरकाशी सहित प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता से उनकी अपील है कि ऐसे बहकाने वाले बाबाओं के झांसे में न आएं।
विज्ञापन

हाल में कांग्रेस में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने चिन्यालीसौड़ में रैली का आयोजन किया। जीआईसी चिन्यालीसौड़ के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो दीपक बिजल्वाण को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के साथ विधायक की कुर्सी पर बैठाएंगे। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनीं तो रसोई गैस सिलिंडर की कीमत छह सौ रुपये से कम होगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोड मैप तैयार करेंगे। महिला मंगल दलों को एनसीसी, पुलिस, पीआरडी की ड्रेस बनाने का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर उत्तराखंड की नदियों को खोदने और खनन करवाने का आरोप लगाया। कहा जो अधिकारी खनन रोक रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत में आएगी। जिसके बाद प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि भाजपा सरकार उनको हतोत्साहित करने के लिए कई तरह के आरोप लगा रही है। इससे पूर्व चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे पूर्व सीएम व प्रदेश अध्यक्ष का जिला पंचायत अध्यक्ष व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया और जुलूस निकाला गया। इस मौके पर जिला पंचायत सचिंद्र कुमांई, प्रदीप कैंतुरा, अरविंद लाल, दर्शन लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रभावती गौड़, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, हेमचंद्र रमोला, घनानंद नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
रावत ने बजाया ढोल, गणेश ने शंख
मंच पर हरीश रावत ने ढोल बजाया तो जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने दमाऊं पर थाप दी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शंखनाद किया।
------------
रैली के बहिष्कार की उठी थी मांग
चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुई रैली को कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने निरस्त करने की मांग की थी। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में रैली के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। चिन्यालीसौड़ के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष पूर्ण सिंह बिष्ट, उजयाली बिष्ट, उर्वी दत्त गैरोला, तेजेंद्र रावत, त्रिलोक चंद, मनोज राणा,रेशमा रावत, अंजलि बिष्ट आदि ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को टिकट दिया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed