फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Documentary based on wildlife appeared

वन्यजीव सप्ताह पर दिखाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म

Fri, 02 Oct 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Documentary based on wildlife appeared
वन्यजीवों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वन्यजीव सप्ताह के तहत गंगोरी क्षेत्र स्थित गंगा वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आद्य शंकराचार्य शिक्षा संस्थान उतरौं के शिक्षकों, ग्रामीणों व बच्चों को वन्यजीवों, दावानल आदि विषयों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस दौरान बाड़ाहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र पुंडीर ने सभी को पर्यावरण में वन्य जीवों के महत्व की जानकारी दी। साथ ही उनसे वन्यजीवों का सम्मान व संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि भी भेंट की। जिस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह रावत ने वन क्षेत्राधिकारी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली भी अर्पित की गई। इस मौके पर पुष्पा पंवार, पंकज राणा, दीपक चौहान, ममता रावत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed