फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM listened to the problems by putting up night chaupal

रात्रि चौपाल लगा कर डीएम ने सुनी समस्याएं

Sun, 25 Jul 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
DM listened to the problems by putting up night chaupal
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मोरी विकासखंड के माकुड़ी गांव में रात्रि चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बाढ़ सुरक्षा कार्य, विद्युत लाइन सुधारीकरण व नेटवर्क कनेक्टिविटी सहित कई समस्याएं डीएम के समक्ष रखी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आपदाग्रस्त आराकोट क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। माकुड़ी गांव में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीण तारा देवी ने डीएम से आवासीय भवन में सड़क का मलबा आने से रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार लगाने व तिरछे हुए बिजली के पोल को सही कराने का अनुरोध किया। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि माकुड़ी गांव में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने 32 लाख का इस्टीमेट तैयार किया है। शीघ्र ही धनराशि जारी कर सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। डीएम ने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नाली निर्माण व मनरेगा के अंतर्गत रास्तों को शीघ्र दुरुस्त किए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। रात्रि चौपाल में एसडीएम पुरोला सोहन सैनी, एसीएमओ आरसी आर्य, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed