{"_id":"59246c144f1c1be23b535cf7","slug":"diving-boat-while-bathing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय पैर फिसलने से नदी में बहा यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय पैर फिसलने से नदी में बहा यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी
Updated Tue, 23 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी के तट पर नहाते हुए एक वृद्ध तीर्थयात्री का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में बह गया। देर शाम तक पुलिस और एसडीआरएफ ने भागीरथी नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन यात्री का पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद आंध्र प्रदेश का नारायण रेड्डी (80) गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी तट पर नहाने गया था। स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए। धाम में मौजूद पुलिस कर्मियों और एसडीआरएफ जवानों ने नदी तट पर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन यात्री का पता नहीं चल पाया। सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उत्तरकाशी से अतिरिक्त पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगोत्री क्षेत्र में रेस्क्यू के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन