फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Disaster affected people demand displacement

आपदा प्रभावितों ने की विस्थापन की मांग

Tue, 17 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected people demand displacement
कंकराड़ी गांव के आपदा प्रभावित परिवारों ने उन्हें अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है। प्रभावितों का कहना है कि उन्होंने स्थान भी चयनित किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एसडीएम भटवाड़ी को प्रभावितों की मांग पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते 18 जुलाई को मांडो व कंकराड़ी गांव में बादल फटने से तबाही हुई थी। मांडो में दो महिलाओं व एक बच्ची मलबे में दबने से मौत हो गई थी। जबकि कंकराड़ी में एक युवक की मौत हुई थी। भूगर्भीय वैज्ञानिकों ने इन गांवों का सर्वे किया था। भू वैज्ञानिकों ने बताया था कि कंकराड़ी गांव भूस्खलन के मलबे में बसा हुआ है, जिससे यहां भूधंसाव भी हो रहा है। मंगलवार को आपदा प्रभावित तीन परिवारों ने जिलाधिकारी से अन्यत्र विस्थापित किए जाने की मांग की। आपदा प्रभावित लक्ष्मण सिंह, जयेंद्र सिंह व मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने स्थान भी चयनित किया है। यदि प्रशासन उन्हें उक्त स्थान पर विस्थापित कर दे, तो वह अपने परिवारों व मवेशियों के रहने के लिए व्यवस्था कर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed